बलहा विकास खंड में मनरेगा कार्य की जांच करतीं बीडीओ।
शिवपुर (बहराइच)। खंड विकास अधिकारी बलहा अर्पणा सैनी ने बुधवार को ग्राम बलहा में मनरेगा योजना के तहत जारी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मास्टर रोल में दर्ज मजदूरों की संख्या मौके पर काम करते मिले मजदूरों से काफी अधिक मिली। काम कर रहे श्रमिकों के नाम भी मास्टर रोल पर दर्ज नामों से अलग थे। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने कार्रवाई की संस्तुति की है।
बीडीओ अर्पणा सैनी ने बताया कि मास्टर रोल में माजिद अली के खेत से सरनाम के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी पटाई के काम में 60 मजदूरों के लगे होने का जिक्र मस्टर रोल में दर्ज मिला। मौके पर जांच के दौरान सिर्फ 40 मजदूर ही मिले। मौके पर काम कर रहे मजदूरों के नाम व मास्टर रोल में दर्ज मजदूरों के नाम भी अलग-अलग थे। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए साइड स्थल के कार्य को बुधवार के लिए शून्य घोषित करते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई है।