इंदिरा गांधी स्टेडियम में फुटबॉल अभ्यास मैच में किक मारता खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को फुटबॉल का अभ्यास मैच खेला गया। स्टेडियम की टीम व खेलो इंडिया की टीम के बीच 2-2 से मुकाबला बराबरी पर रहा।
इंदिरा गांधी स्टेडियम की टीम ने पहला गोल मारकर शुरुआत की। इसके बाद स्टेडियम की टीम का दूसरा गोल खेलो इंडिया टीम के गोलकीपर ने बेहतर क्षेत्ररक्षण कर नाकाम कर दिया। इसके बाद लगातार खेलो इंडिया की टीम ने एक-एक कर दो गोल दागे, जिससे स्टेडियम के खिलाड़ियों पर दबाव बन गया। लगातार कई प्रयासों के बाद स्टेडियम की टीम ने भी दूसरा गोल मारकर मुकाबला बराबर किया।