फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पांच गुमटियों में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 21 May 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। मिहींपुरवा सब्जी मंडी के सामने स्थित पांच गुमटियों में रविवार की देर रात आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पाकर गुमटी मालिक भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने बताया कि आग से उनकी नकदी सहित लगभग तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नानपरा थानाक्षेत्र के मिहींपुरवा रोड सब्जी मंडी के सामने स्थित सरताज की पान की गुमटी, रईस की चाय की गुमटी, नजर मोहम्मद की तरबूज की, मेराज की फर्नीचर की गुमटी, चांद की गुमटी स्थित है। दुकानदारों ने बताया कि रविवार की रात सभी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। तभी देर रात दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल बृज बहादुर जायसवाल ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें