फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सहाबा बिजली उपकेंद्र से पांच फीडरों को मिलने लगी बिजली आपूर्ति

Tue, 07 Jan 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। विद्युत विभाग की ओर से सहाबा विद्युत उपकेंद्र से पांच उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति शुरू की है। अब रूपईडीहा नगर पंचायत को अलग से विद्युत अपूर्ति मिलने लगी है। पूर्व में सहाबा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होने से आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती थी। विभाग की ओर से अब इसे पांच फीडरों में तब्दील कर आपूर्ति शुरू की है।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित रूपईडीहा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद स्थानीय लोग नगर पंचायत में विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर नगर पंचायत के वार्डों में बिजली आपूर्ति देने की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत के चेरमैन डाॅ.उमाशंकर वैश्य व व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संरक्षक रतन अग्रवाल ने भी नगर क्षेत्र को अलग से विद्युत आपूर्ति देने की व्यवस्था बनाए जाने की मांग विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी।
स्थानीय लोगों की मांग को संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग की ओर से नगर पंचायत में अलग उपकेंद्र की स्थापना कर 14 वार्डों में आपूर्ति शुरू कर दी है जबकि एक केवलपुर वार्ड रेलवे स्टेशन के उस पर होने से इस वार्ड की आपूर्ति दूसरे उपकेंद्र की जा रही है। उपकेंद्र के अवर अभियंता रामगोपाल अनमोल ने बताया कि शीघ्र ही नगर पंचायत में एक नया उपकेंद्र को स्थापित कराने की कवायद जारी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में जमीन को चिह्नित किया गया है। जमीन का हस्तांतरण होने के बाद उपकेंद्र का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर पंचायत का अपना उपकेंद्र हो जाने के बाद नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति में और सुधार आ जाएगा। अवर अभियंता ने बताया कि मौजूदा समय सहाबा विद्युत उपकेंद्र से पांच उपकेंद्र बाबागंज, रूपईडीहा, रंजीतबोझा, पटना व जमोग फीडर को संचालित किया जा रहा है। फीडरों की क्षमता 15 मेगावाट वोल्टेज एंपीयर है। केवलपुर वार्ड को भी नगर पंचायत रूपईडीहा से जोड़ने की कार्ययोजना भेज दी गई है। शीघ्र ही केवलपुर वार्ड की बिजली रूपईडीहा नगर पंचायत से मिलने लगेगी। जेई ने बताया कि अभी जमोग फीडर से केवलपुर को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें