फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पांच ने अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीपीएड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी काॅलेज में सोमवार को परीक्षाओं का दौर चला। सुबह की पाली में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर की बीपीएड तथा द्वितीय पाली में किसान पीजी कॉलेज की बीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। इसके अतिरिक्त डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

सुबह की पाली के केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर एसबी रावत ने बताया कि मां पाटेश्वरी कॉलेज की ओर से कराई गई बीपीएड की परीक्षा के लिए 28 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से पांच ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली के केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर रावत ने बताया कि इस पाली में किसान पीजी कॉलेज के बीए छठे सेमेस्टर के शत प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त मां पाटेश्वरी की बीएससी वनस्पति विज्ञान की की भी परीक्षा हुई। इस परीक्षा में भी शत प्रतिशत उपस्थिति रही। उड़ाका दल में डॉ. गजाला खातून, स्मृति वर्मा, डॉ. अर्चना निगम, डॉ. अंजनी तथा डाॅ. आनंद शामिल रहे। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी तथा राहुल कुमार सिंह ने परीक्षा कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें