फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तराई में सीजन का पहला घना कोहरा, 50 मीटर रही दृश्यता

विज्ञापन
बहराइच में सुबह के समय अग्रसेन चौक के पास छाया कोहरा। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया। सुबह करीब 5:45 बजे शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कोहरे की चादर फैल गई। सुबह छह बजे दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। इसके चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। रोडवेज बसों की रफ्तार भी धीमी रही। सुबह आठ बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इसके बाद कोहरा छंटा, लेकिन दिनभर धुंध छाई रही।
विज्ञापन


सूरज नहीं निकलने और ठंडी हवा चलने से लोगों को सिहरन महसूस हुई। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। शहर में कई लोग हाफ स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल तिवारी के मुताबिक, तराई में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इसी वजह से मौसम में बदलाव आया है। आने वाले दिनों में कोहरा और धुंध बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने बूंदाबांदी की संभावना जताते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
मौसम देखकर करें खेत का पलेवा
मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए किसानों को खेती-किसानी के काम सावधानी से करने की जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार सिंह ने बताया कि दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में रबी की फसलों की तैयारी के लिए मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही खेतों में पलेवा करें। बारिश या बूंदाबांदी की संभावना हो तो अनावश्यक सिंचाई से बचें। पलेवा से पहले खेत की मिट्टी में नमी की स्थिति भी जांच लें।

धान की मड़ाई में लाएं तेजी
कृषि अधिकारी ने तैयार धान की फसल की मड़ाई में तेजी लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कटी हुई फसल को खुले खेत में लंबे समय तक न छोड़ें। मड़ाई के लिए साफ और सूखी जगह चुनें। मौसम खराब होने या बूंदाबांदी के आसार पर कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखकर तिरपाल से ढक दें। मड़ाई के बाद अनाज को अच्छी तरह सुखाकर ही भंडारित करें। इससे नमी के कारण अनाज खराब होने की आशंका कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें