फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्कूलों को फर्नीचर की आपूर्ति करने वाली फर्म होगी काली सूची में

Wed, 17 Jul 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। विद्यालयों के फर्नीचर की समीक्षा के दौरान निर्धारित अवधि में फर्म द्वारा आपूर्ति न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए व जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही जिम्मेदार फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए काली सूची में डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम, ग्रामीण अभियन्त्रण व राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिया गया कि एक माह की अवधि में सभी अवशेष कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के कार्य की प्रगति भी संतोषजनक न पाये जाने पर नियमानुसार भुगतान में कटौती करने की पत्रावली प्रस्तुत की जाय।
डीएम मोनिका रानी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लें। मिशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान असंतृप्त विद्यालयों से संबंधित डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी/सचिव का वेतन कार्य पूर्ण होने तक बाधित रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें