फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिना बताए गायब मिले एक डॉक्टर व दो कर्मचारी

Wed, 17 Jul 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विशेश्वरगंज सीएचसी में लगी हेल्थ एटीएम मशीन से जांच की जानकारी लेते सीएमओ। 
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला डॉक्टर व दो अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी विशेश्वरगंज कि निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, आयुष्मान भारत, प्रयोगशाला, रेबीज क्लीनिक आदि का जायजा लिया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो महिला चिकित्सक डॉ. नेहा सिंह, अर्श काउंसलर मुकेश गौतम व स्वीपर कम चौकीदार संजीव पांडेय काफी दिनों बिना बताए अनुपस्थित मिले।
इसपर नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र कुमार तिवारी से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि लगातार कहने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं लाया जा रहा है। इसकी जानकारी पहले भी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। कार्रवाई न होने से डॉक्टर व कर्मचारी कार्य में सुधार नहीं कर रहे हैं। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट शैलेंद्र दुबे व संतोष मिश्रा, बीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, ममता मिश्रा, डॉ.आरिफ, डॉ. गुंजन सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें