फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नुकसान से भरपाई के लिए 415 किसानों ने प्रस्तुत किए दावे

Tue, 15 Apr 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बरसात से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 415 किसानों ने अपना दावा पेश किया है। जिनके दावे का कंपनी व कृषि विभाग मिल कर सत्यापन करेगा। जिले में कुल छह लाख किसान है। इसमें एक लाख पैतीस हजार किसानों रबी की फसल का बीमा कराया है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में तेज बरसात के साथ आई आंधी के कारण गेहूं की फसल भीग कर जमीन लेट गई। कृषि वैज्ञानिकों ने भी पानी में भीगे गेहूं के सड़ने की आशंका जताई है। ऐसे में फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिले के बीमित एक लाख तैंतीस हजार 527 किसानों में से मात्र 415 ने ने अपना दावा प्रस्तुत किया है। अब इस दावे का सत्यापन होगा। यदि टीम आश्वस्त हो जाएगी तो किसानों को उनके नुकसान की भरपाई हो पाएगी। इस संबंध में उपनिदेशक शिशिर वर्मा बताते हैं कि बारिश में गेहूं की फसल का उत्पादन कम नहीं होगा, क्योंकि फसल पक चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें