नवाबगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत हरिहरपुर व नंदा गांव के बीच स्थित गेहूं की फसल में शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक किसानों का 10 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण व छत्रपति शाहूजी महाराज पब्लिक स्कूल के बच्चे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और हरिहरपुर निवासी शिव कुमार, विमला, ब्रह्मादत्त व नंदा गांव निवासी फक्कड़ी यादव, बाऊर यादव आदि की लगभग 10 बीघा फसल को जलाकर राख कर दिया। खेत में खड़ी फसल के जलने से किसानों के चेहरे मुरझा गए। आग लगने की सूचना पर लेखपाल भज्जू राम मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया।