फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर सजने लगे मंदिर, बाजार गुलजार

विज्ञापन
09 बीएचआर 09 - स्टोरी- बहराइच में स्थित पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर में सजा शिवलिंग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। महाशिवरात्रि को लेकर बाजारों में रौनक छाने लगी है। पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। मंदिरों में साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए बैरिकेडिंग कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। जुलूस से लेकर मंदिर तक पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसका खाका पुलिस विभाग तैयार कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को है। इसको लेकर जिले के मंदिरों में तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई है। भगवान शिव की पूजा के लिए श्रद्धालुओं द्वारा सामान खरीदने को लेकर बाजार में दुकानें सजना शुरू हो गई है। शहर के सिद्वनाथ मंदिर को भव्यता से सजाने की तैयारी चल रही है। महामंडलेश्वर रविगिरी जी महराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ की आशंका को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कराई जाएगी। साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने में कोई समस्या न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। घाटों से लेकर मंदिरों तक पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। अराजक तत्वों पर पूरी तरह नजर बनाई रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सादी वर्दी में पुरूष व महिला जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें