फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छात्राओं को सांस्कृतिक गतिविधियों की दी जानकारी

विज्ञापन
कॉलेज की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी देती असिस्टेंट प्रोफेसर।
विज्ञापन
बहराइच। महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को दूसरे दिन भी दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने नव प्रवेशी छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। संगीत विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. अमृता मिश्रा ने सांस्कृतिक समिति का परिचय देते हुए महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा गुप्ता ने सह-पाठ्यक्रम का परिचय देते हुए इनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक महत्व से छात्राओं को अवगत कराया।
विज्ञापन

इसी क्रम में फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षक तौहीद अंसारी ने फैशन डिज़ाइनिंग पाठ्यक्रम की रूपरेखा एवं इस क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। वहीं श्रीमती रेणु मौर्य, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षक ने ब्यूटीशियन कोर्स का परिचय देते हुए छात्राओं को सौंदर्य एवं कौशल आधारित रोजगार के अवसरों से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी संयोजक डॉ. कमर जहां ने किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी के सदस्य एवं कालेज के अन्य शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें