फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मंगेतर से विवाद के बाद युवती ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। मंगेतर से फोन पर हुए विवाद के बाद एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरकुट्टी गांव निवासी आसराना बेगम (21) की मंगनी कुछ समय पहले हुई थी और करीब तीन माह बाद उसका विवाह होना तय था। परिजनों के अनुसार मंगेतर अक्सर उससे फोन पर बात करता था, लेकिन घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वह कई बार कॉल रिसीव नहीं कर पाती थी। इसी बात को लेकर सोमवार रात दोनों के बीच फोन पर विवाद हो गया।

बताया जाता है कि विवाद के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और मंगलवार सुबह उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें