फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला मरीज की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
गीता गौतम।
विज्ञापन
बहराइच। लखैया गांव निवासी गीता गौतम (45) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जमोग कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीएचसी चरदा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



सीएचसी चरदा के चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला को शनिवार देर शाम को मरणासन्न हालत में अस्पताल लाया गया था। जीवनरक्षक दवाओं से उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार गीता का पिछले तीन-चार दिनों से जमोग के एक निजी चिकित्सक से इलाज करा करा रहे थे। शनिवार शाम इंजेक्शन लगने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें