फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़िये का खौफ: बच्चों की छूट रही पढ़ाई, खेती पर भी संकट

Sun, 11 Aug 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी(बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से व्याप्त भेड़िये की दहशत अब लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करने लगी है। लगातार रुक-रुक कर हो रहे हमलों के चलते जहां अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं तो वहीं किसानों की खेती भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और उनके अंदर विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में बीते कई दिन से भेड़िये की दहशत देखने को मिल रही है। भेड़िये लगातार रुक-रुक कर लोगों को निशाना बना रहे हैं और वन विभाग के सभी तामझाम को चकमा दे रहे हैं। ग्रामीण स्वयं हाथों में लाठी डंडा लेकर दिन रात खेतों की खाक छान रहे हैं, बावजूद इसके भेड़िये अब भी पकड़ से दूर हैं। भेड़ियों के न पकड़े जाने से अब अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। बदनपुरवा निवासी रेनू ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने से डर लगता है। वहीं बग्गर गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि छोटे बच्चों का खेलकूद प्रभावित होने के साथ-साथ खेती भी प्रभावित हो रही है। दहशत में किसान समूह में निकल रहे हैं।

नहीं बरती जा रही कोताही
प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार कांबिंग की जा रही है। एक मादा भेड़िया को पकड़ा भी जा चुका है। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ वन कर्मियों की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। जिले के साथ-साथ गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर की टीमें भी लगी हैं। चार पिंजरे, आठ थर्मो सेंसर कैमरे और ड्रोन भी लगे हैं। भेड़ियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन का शिकार और 14 को घायल कर चुके हैं भेड़िये

हरदी क्षेत्र में भेड़िये सिसैया चूरामणि के मजरा कोलैला निवासी किशन (07), नकवा निवासी प्रतिभा (2) व मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष) को निवाला बना चुका है। साथ ही कटैलापुरवा निवासी राजपत (08), सुखरामपुरवा निवासी सोनू (8), नथुवापुर निवासी फकीरे (70) व फकीरे की बहू संपत (20), सिसैया चूरामणि निवासी मखाना (80) व सोनम (10), खौरहवा बाबा निवासी छोटेलाल (60), दरैहिया निवासी उत्कर्ष (10) आदि को घायल किया है। वहीं करीब छह माह में भेड़िये के हमले में सात लोगों की मौत होने के साथ करीब 30 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें