फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेटी के घर करवा लेकर जा रहे पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : जरवलरोड में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
जरवलरोड। बड़ी बेटी के घर बृहस्पतिवार को करवा लेकर जा रहे पिता की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के महमूदाबाद गुलरामऊ निवासी पप्पू गुप्ता (50) अपनी बेटी के घर करवा लेकर गोंडा जिले के कटरा बाजार जा रहे थे। उनके साथ उनकी छोटी बेटी दीपाली (15) भी बाइक पर सवार थी। बाइक सवार पिता-पुत्री जब जरवलरोड थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर संजय सेतु के पास पहुंचे तभी ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे पप्पू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घाघराघाट चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक का शव कब्जे में लेकर घायल दीपाली को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें