फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता बेटी समेत तीन की मौत

Sun, 14 Jun 2015 11:23 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/ श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच छावनी निवासी एक परिवार रविवार को देवीपाटन दर्शन करने जा रहे थे। बौद्ध परिपथ स्थित महामाया डिग्री कॉलेज के सामने कार ने एक साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। इस हादसे के बाद अनियंत्रित कार ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को फिर से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इसमें मोटर साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार पिता पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। साइकिल चालक सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के समय मोटर साइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। कार चालक ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।

बहराइच छावनी बाजार निवासी मुकेश कुमार (42)  पत्नी कलावती (40), पुत्री रुची (17), प्रीती (20) सहित अपने मित्र एनपी राव (45) व उनकी पत्नी अंशुबाला (40) के साथ कार से देवीपाटन दर्शन के लिए जा रहे थे। कार एनपी राव चला रहे थे।
विज्ञापन


वह इकौना बौद्ध परिपथ स्थित महामाया डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि उसकी कार ने खांवा पोखर निवासी राम कुमार को ठोकर मार दिया। रामकुमार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना के बाद एनपी राव कार से नियंत्रण खो बैठे और झंझार बिदुहनी से इकौना की ओर मोटर साइकिल से आ रहे मोहम्द हनीफ मौलवी व पदुम नाथ तिवारी को ठोकर मार दिया। इसमें बाइक चालक मोहम्मद हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई।

अनियंत्रित कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल मुकेश कुमार, साइकिल सवार राम कुमार, रुची, प्रीती, कलावती, अंशूबाला व पदुम नारायण तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मुकेश कुमार की मौत हो गई।

जबकि गंभीर रूप से घायल प्रति को बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पांच की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद एनपी राव फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें