फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को खेत में पराली जलाने के बताए नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामपुर बरई गांव में गुरुवार रात को अधिकारियों ने चौपाल लगाई। इसमें लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि पराली जलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रिसिया विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बरई गांव में गुरुवार रात अधिकारियों ने चौपाल लगाई। इसमें उप कृषि निदेशक आरके सिंह व जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने लोगों को जागरूक किया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि खेत में किसान पराली न जलाएं। क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में पराली की बिक्री करें। पराली जलाने पर खेत को नुकसान पहुंचेगा, साथ ही प्रदूषण बढ़ेगा। पराली जलाने पर संबंधित किसान के विरुद्ध केस दर्ज होगा, जुर्माना भी वसूला जाएगा। ऐसे में किसान खेतों की उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए पराली न जलाएं। थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने कहा कि जहां पर पराली जलने की सूचना मिलेगी, वहां का निरीक्षण कर किसान के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। रात्रि चौपाल में कर्मचारियों के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें