फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में सात महिलाओं को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के नीलकोठी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जेदारी की रंजिश को लेकर दबंगों ने महिलाओं की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे सात महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमेें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नीलकोठी निवासी गीता की गांव के कुछ लोगों से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को वह मंदिर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के दबंग लाठी व डंडों से लैस होकर आ धमके और महिला को पीटने लगे। महिला के चिल्लाने पर नीलम, मीना, रामावती, माया, इंदु व आरती बचाने दौड़ीं तो दबंगों ने इनको भी पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दबंग मौके से भाग गए। नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें