फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसान खुश

Thu, 09 Jun 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती जनपद में गुरुवार को तीसरे दिन भी मौसम मेहरबान रहा। सुबह करीब आधा घंटा हुई झमाझम बरसात के बाद खेती का कार्य भी प्रारंभ हो गया। खेत तैयार कर चुके किसान धान की नर्सरी डालने में लग गए हैं। वहीं इस बरसात के चलते भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन


मानसून से पहले तराई में मंगलवार से मौसम मेहरबान है। गुरुवार तीसरे दिन सुबह करीब आधा घंटे झमाझम बरसात हुई। इससे भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों व पशु-पक्षियों को भी भारी राहत मिली है। लगातार तीसरे दिन हुई बरसात के बाद किसानों ने धान की नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दी है।


गुरुवार को राजकीय कृषि बीज भंडार सहित बीज की अन्य दुकानों पर किसानों की भीड़ रही। जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक धान की नर्सरी डालने का यह उपयुक्त समय है। ऐसे में किसान बिना देरी किए धान की नर्सरी डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें