फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किसान की मौत, दो शिक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा/नानपारा (बहराइच)। थाना रुपईडीहा अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि थाना नानपारा अंतर्गत कार व ट्रक में हुई टक्कर के बाद कार सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना रुपईडीहा अंर्तगत पचपकरी गांव निवासी किसान भगवानदीन शर्मा (65) पुत्र संतराम शर्मा अपने खेत से घर के लिए निकले थे। तभी गांव के निकट ही मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे ने मौके से कार चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार चालक की पहचान अभिषेक गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता, निवासी पुरानी बाजार बाबागंज के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र अरविंद ने पुलिस में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
वहीं नानपारा थाना क्षेत्र में सुबह बहराइच से नानपारा जा रही एक तेज रफ्तार कार सरदार ढाबे के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सूर्य प्रताप सिंह (42) पुत्र नन्हें सिंह निवासी आजमगढ़ व हरेंद्र यादव (35) पुत्र तेजू यादव के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में भी दोनों की हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार घायल सूर्य प्रताप सिंह मिहींपुरवा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सहजराम पुरवा में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं हरेंद्र यादव प्राथमिक विद्यालय कमलापुरी में नियुक्त हैं। दोनों शिक्षक कार से अपने-अपने विद्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें