फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया किसान

Tue, 11 Nov 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल किसान राम आसरे। -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। सुजौली रेंज के ग्राम कठौतिया बगियापुरवा में सोमवार दोपहर जंगल से निकलकर आया तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। तेंदुआ वहां बंधी बकरी पर झपट पड़ा। बकरी को बचाने के प्रयास में किसान राम आसरे (35) ने तेंदुए से 10 मिनट तक संघर्ष करते हुए शोर मचाया। ग्रामीणों के दौड़ने पर उनकी जान बच सकी लेकिन संघर्ष में वह बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन




कठौतिया बगियापुरवा गांव निवासी राम आसरे (55) सोमवार दोपहर घर में आराम कर रहे थे कि तभी घर में घुसे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरी को बचाने दौड़े राम आसरे पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। उससे संघर्ष करते हुए उन्होंने शोर मचाया। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे और हांका लगाने लगे, इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी।


ग्राम प्रधान विवेक कुमार ने राम आसरे को तत्काल अपने वाहन से सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वन दरोगा मनोज कुमार पाठक ने पीड़ित को वन विभाग की ओर से पांच हजार की तत्काल आर्थिक सहायता दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन




सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है, ताकि वन्यजीव की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें