फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हत्याओं से थर्राया फखरपुर इलाका

विज्ञापन
फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में स्थित धान के खेत में महिला व बच्ची का शव मिलने के बाद हाईव? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में 36 घंटे के अंदर चार शव मिले हैं। दो शव शनिवार को गजाधरपुर के निकट गन्ने के खेत में मिले थे। तो वहीं रविवार की दोपहर में थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर एक महिला और एक बालिका के शव और मिल गए हैं। एक साथ चार मिलने से पूरा इलाका थर्रा उठा है। ग्रामीणों में चार हत्याओं से दहशत बनी हुई है। पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त हवा-हवाई साबित हो रही है।
विज्ञापन

बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फखरपुर कस्बा हत्यारों के लिए सेफजोन बना नजर आ रहा है। शनिवार की सुबह गजाधरपुर के निकट बसंता व मथुनी गांव के बीच में हाईवे से डेढ़ किलोमीटर दूर एक बालक और एक बालिका की गला रेतकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिए गए थे। वहीं रविवार की दोपहर फखरपुर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित माधवपुर गांव में धान के खेत में एक 35 वर्षीय महिला और छह साल की मासूम बच्ची की सिर कटी लाशें बरामद हुई हैं। फखरपुर थाना क्षेत्र में महज 36 घंटे के अंदर एकसाथ चार शव मिलने से पूरा इलाका थर्रा उठा है।
ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। थाने से महज चंद कदम की दूरी पर हत्या कर शव फेंके जाने से पुलिस की रात को हो रही गश्त पर भी सवालिया निशान लग गया है। हाईवे की पेट्रोलिंग में लापरवाही साफ नजर आ रही है। हालांकि चार शव मिलने के बाद भी एसपी ने अभी तक किसी भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यह भी अपने आप में बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन

पूरे परिवार के खात्मे का अंदेशा
फखरपुर थाना क्षेत्र में 10 साल की बालिका और आठ साल के बालक के शव शनिवार को मिले थे। अब रविवार को 35 साल की महिला और छह साल की बालिका के शव मिले हैं। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। संभावना जतायी जा रही है कि हत्यारे द्वारा पूरे परिवार का खात्मा कर फखरपुर में शव फेंक दिए गए हैं।
सुराग हाथ लगे, गिरफ्त में होगा हत्यारा
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह का कहना है कि मौके पर निरीक्षण किया गया है। आसपास के ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। कुछ सुराग भी हाथ लग गए हैं। एसपी का दावा है कि जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें