फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 करोड़ से बनेेगी बस फैब्रिकेशन यूनिट

Sat, 02 Apr 2016 11:09 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली मिलन में बोलते याशर शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद को पूर्वांचल से सीधे तौर पर परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए यूपी सरकार यहां पर 450 करोड़ से बस फैब्रिकेशन यूनिट की स्थापना करेगी। मेडिकल कॉलेज से सटी जमीन पर 3.5 करोड़ रुपये की लागत से प्रेस क्लब का आधुनिकतम भवन भी तैयार होगा।
विज्ञापन


इसकी घोषणा परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह ने की। वे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री कासिफ सिद्दीकी के मोहल्ला चांदपुरा स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में आए थे। 

परिवहन राज्यमंत्री ने बताया कि बहराइच में बस फैब्रिकेशन यूनिट के लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है। अब वाल्वो व एसी बसों समेत अन्य बसों का निर्माण जनपद में होगा। इससे लगभग 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र गुप्ता ने की। संचालन संरक्षक हेमंत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सतीश श्रीवास्तव, सलीम सिद्दीकी, ताहिर हुसैन, उमाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष्‍ा अजय त्रिपाठी ने दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें