बहराइच। राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। औषधि भंडार कक्ष में एक्सपायरी दवा मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी व फार्मेसिस्ट का स्पष्टीकरण प्राप्त मांगा है।
चिकित्सालय के योगा कक्ष के निरीक्षण के दौरान मौजूद योग सहायक राकेश कुमार दुबे से सीडीओ रम्या आर ने योगासन के बारे में जानकारी ली। अपने समक्ष योग सहायक से योगासन भी कराया। योगा कक्ष की मैट काफी पुरानी होने पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ रंजन को योगा मैट को बदलने तथा कक्ष की समुचित सफाई कराये जाने का निर्देश दिया गया।