फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुआ गर्भवती का अल्ट्रासाउंड

Sat, 24 May 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला विंग में व्याप्त अव्यवस्थाएं मरीजों व प्रसूताओं पर भारी पड़ रही हैं। इसके चलते ही शुक्रवार को एक नौ माह की गर्भवती का अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए घंटों लाइन में लगी रही। उमस भरी गर्मी के बाद जांच कराने का नंबर आता इससे पहले ही जांच कर रही चिकित्सक तय समय से 30 मिनट पहले ही जांच सेंटर बंद कर चली गई। मजबूरी में गर्भवती के परिजनों को निजी सेंटर पर ले जाकर जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

नौ माह की गर्भवती फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विज्जौवा पुर निवासी रूचि यादव शुक्रवार को पति गोपाल यादव के साथ परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी। रुचि ने बताया कि ओपीडी में दिखाने पर चिकित्सक ने गर्भस्थ शिशु की सेहत जानने के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही। अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच कराने वालों की लंबी कतार देख कर उसने नौ माह की गर्भवती होने का हवाला देते हुए जल्दी जांच करने का आग्रह किया लेकिन इसे अनसुना कर लाइन में लगने के लिए कहा गया।
आरोप है कि करीब सवा घंटे तक लाइन में लगने के बाद जब उसका नंबर आने वाला था, तभी जांच कर रहे डॉक्टर निर्धारित दो बजे से आधा घंटे पहले ही जांच बंद कर चले गए। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड प्राथमिकता पर किए जाने का प्रावधान है। महिला की शिकायत के संबंध में जांच के बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें