फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की दूसरी डोज लेने को दिखा उत्साह

विज्ञापन
मोतीपुर सीएचसी में गुरुवार को कोरोना की दूसरी डोज लगवाते अधीक्षक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले में गुरुवार को 17 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज की वैक्सीन दी गई। केंद्रों पर 2724 कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज लगाई जानी है। सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की देखरेख में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। शाम तक 2278 योद्धाओं ने वैक्सीन लगवाई। वहीं 328 फ्रंट लाइन वर्करों ने भी वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को कोरोना योद्धाओं को दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, महिला विंग, ट्रॉमा सेंटर और 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। जिसमें कोरोना योद्धाओं ने समय से पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। डॉ. वर्मा ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 2278 कोरोना योद्धाओं ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 23 सत्र में नोडल अधिकारियों की देखरेख में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा, सीएचओ कंचन सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शंभू देवी ने वैक्सीन लगवाई। इसी तरह जरवल, पयागपुर, नानपारा, महसी, चरदा, जरवल, विशेश्वरगंज, बलहा, कैसरगंज, हुजूरपुर में वैक्सीनेशन का कार्य हुआ। सीएमओ ने बताया कि शाम तक 2278 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें