फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने गाय को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा रेंज अंतर्गत गोकुलपुर व मथुरा गांव के बीच सड़क किनारे जगदीश प्रसाद का फूस का मकान है। जिसमें वह मवेशियों को बांधते हैं। बुधवार रात जंगल से निकले तेंदुए ने छप्पर में बंधी गाय को निवाला बना लिया। सुबह गाय के अस्थिपंजर देख जगदीश दंग रह गए।
विज्ञापन

सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील व वन दरोगा सत्यजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पगचिह्न से तेंदुए के हमले की आशंका जताई। वन दरोगा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। प्रार्थना पत्र मिलने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें