फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर दी जान

Sun, 14 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। हिमाचल प्रदेश निवासी युवक ने शुक्रवार रात किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहा घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश के नाहन निवासी करण सिंघानिया ने वर्ष 2020 में अयोध्या निवासी अंकिता साहू से प्रेम विवाह किया था। अंकिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। दंपती स्थानीय बाजार में किराये के मकान में रह रहे थे।


स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिनों से करण की शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात करण ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी संदीप कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें