फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बौंडी में हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल

विज्ञापन
 मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश को ले जाती पुलिस। 
विज्ञापन
बौंडी। क्षेत्र के कोदही गांव के निकट बुधवार आधी रात को पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अन्य अधिकारियों के साथ रात में ही मौके का मुआयना किया। घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके भागे साथियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


बौंडी इलाके में बीते कई दिनों से लगातार चोरी की वारदात से दहशत फैली हुई थी। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों को शीघ्र पकड़ने के लिए निर्देश दिए थे। बुधवार रात थाना प्रभारी टीएन मौर्य को सूचना मिली कि तीन बदमाश एक बाइक से खैरा बाजार इलाके में मौजूद हैं। इस पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी को अवगत कराया। इसके बाद स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे एक बाइक कोदही की तरफ आते हुए दिखी। बाइक पर तीन लोग सवार थे।
पुलिस टीम ने जब बाइक को रोकने का संकेत दिया तो उस पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामगांव के ग्राम मेहराबाद निवासी बदमाश असलम के बाएं पैर में गोली लग गई और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



गैंगस्टर असलम पर दर्ज हैं 20 से अधिक प्राथमिकी


एसपी ने बताया घायल बदमाश असलम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट समेत 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।

यह हुई बरामदगी

घायल बदमाश के पास से 16 हजार नकद, दो जोड़ी पायल, आठ बिछिया के साथ एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसने पूछताछ में कई चोरियों में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें