फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बोर्ड बैठक का 11 सभासदों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
पयागपुर नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक में मौजूद अ​धिकारी व सदस्य। 
विज्ञापन
पयागपुर। नगर पंचायत पयागपुर में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की बैठक का 11 सभासदों ने सामूहिक बहिष्कार कर दिया। नाराज सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्यों की अनदेखी, मनमाने ढंग से निर्णय लेने और बोर्ड सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


सभासदों का कहना है कि उनके वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई कार्य लंबे समय से लंबित हैं। कई बार बोर्ड बैठकों में समस्याएं उठाए जाने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया गया, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बहिष्कार करने वाले सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की कार्यवाही में पारदर्शिता का अभाव है। कई प्रस्तावों को नियमों की अनदेखी कर पारित किया जा रहा है तथा सभासदों की राय और आपत्तियों को दरकिनार कर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत बताया।
विज्ञापन


सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों की नियुक्तियों और नगर पंचायत के संसाधनों के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उनका कहना है कि सभी कार्य नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप होने चाहिए।

बैठक का बहिष्कार करने वालों में सभासद ज्योति सरोज, जागेश मिश्र, सुनीता देवी, निशा तिवारी, सविता सिंह, रमनदीप अरोड़ा, श्रवण शर्मा (प्रतिनिधि) सहित तीन नामित सभासद शामिल रहे।

केवल सात सभासद बैठक में हुए शामिल

नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक में 18 सभासदों में से सात ने भाग लिया। बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 11 सभासदों द्वारा बैठक के बहिष्कार की उन्हें कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्य नियमानुसार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें