फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सेठीफार्म गांव में हाथियों ने रौंदी धान की फसल

Sun, 14 Sep 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के सेठीफार्म हरिहरपुर लालपुर गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। गांव की सीमा पर लगी वन विभाग की चेनलिंक फेंसिंग तोड़कर पहुंचे हाथियों ने किसानों की धान की एक एकड़ फसल को रौंद दिया।
विज्ञापन



गांव निवासी जैसमीन कौर, हरदेव कौर, सिमरन कौर, सुखविंदर कौर और जोगा सिंह की लगभग एक एकड़ धान की फसल हाथियों ने रौंदकर चौपट कर दी। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित किसानों ने वन विभाग को मुआवजे के लिए आवेदन दिया है और हाथियों से सुरक्षा की मांग भी की है।

किसानों का कहना है कि आए दिन हाथियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहे हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें