1- जन आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजना होगा।
2- ज्योति कलशयात्रा
सुबह 10:00 बजे। कैसरगंज में हरिद्वार से आई ज्योति कलशयात्रा गांव का भ्रमण करेगी।
3- हिंदी दिवस सप्ताह
सुबह 11:00 बजे। दीवानी न्यायालय के परिसर में हिंदी दिवस सप्ताह का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा।
4- गोष्ठी
दोपहर 03:00 बजे। शहर के हमजापुरा स्थित राम जानकी पंचायती मंदिर में हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन होगा।
5- श्रीरामचरित मानस पाठ
शाम 06:00 बजे। रिसिया के सीताराम मंदिर में श्रीरामचरित मानस का पाठ किया जाएगा।
6- भागवत कथा
शाम 06:00 बजे। शहर के पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।