फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पर हाथियों का कब्जा, बाधित रहा आवागमन

Sat, 27 Jul 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट- बिछिया मार्ग पर शुक्रवार को जंगली हाथी आ धमके। हाथियों ने काफी देर तक डेरा जमाए रखा, इसके चलते आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिछिया-मिहीपुरवा मार्ग पर बिछिया-निशानगाड़ा के बीच जंगली हाथियों ने डेरा जमा रखा है। इस रूट पर प्रतिदिन जंगली हाथियों का झुंड दिखाई पड़ रहा है जिससे राहगीरों में दहशत में बनी हुई है।
बिछिया-निशानगाड़ा के बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक जंगली हाथियों का झुंड डटा रहा जिससे राहगीरों में दहशत बनी रही और हाथियों के सड़क पर डटे रहने तक आवागमन प्रभावित रहा। राहगीर विजय यादव ने बताया कि हाथियों के सड़क से हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद आवागमन पुनः शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें