फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने रौंद डाली गेहूं की फसल

विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर में पहुंचे हाथी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव में हाथियों का दल शाम को पहुंच गया। हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों के खेत में लगी गेहूं की फसल को तहस-नहस कर दिया। हाथियों की आमद से ग्रामीणों में दहशत रही। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत अंतर्गत भवानीपुर गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव में आए दिन जंगली हाथी उत्पात मचाते हैं। गुरुवार को जंगली हाथियों का झुंड गांव में पहुंच गया। हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने ढोल व पीपा पीटना शुरू किया। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने गांव निवासी ननकऊ के खेत में लगी दो बीघा गेहूं की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड पूरी रात खेत में डटा रहा। तड़के सुबह जंगल की ओर गया। हाथियों के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत रही। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर मुआयना करने नहीं पहुंचा है।
घायल को नहीं मिला मुआवजा
कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव निवासी पूर्णमासी पुत्र कांशीराम पर बीते माह जंगली हाथियों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसका प्रार्थना पत्र पीड़ित ने रेंज कार्यालय पर दिया। लेकिन अभी तक पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें