फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, चार पर केस

Sat, 29 Jun 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी, सीओ, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य किए एकत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुपईडीहा (बहराइच)। परिजनों ने संपत्ति विवाद के चलते शनिवार को तेलियानी नहर मार्ग पर बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं बुजुर्ग के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बघमरवा गांव निवासी जमुना प्रसाद दुबे (85) का शव शनिवार की सुबह तेलियानी नहर मार्ग पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। घटनास्थल पर मृृतक की साइकिल भी खड़ी मिली। मृतक के पुत्र दिनेश ने आरोप लगाया कि पिता उनके साथ रहते थे। जिसके चलते बड़े भाई अंबरलाल, उनका पुत्र अनूप, गीता, प्रमोद ने उसके पिता से जमीन की मांग करते थे। इसी विवाद में सभी ने पिता की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। जब बचाने के लिए वह दौड़ा तो उनको भी मारने का प्रयास किया। पुलिस ने बेटे दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ नानपारा राहुल पांडेय, फॉरेसिंक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में ले कर पूछतांछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति विवाद बना हत्या का कारण
परिजनों ने बताया कि जमुना प्रसाद के चार बेटे अंबरलाल, उमाशंकर, विशेश्वर, दिनेश और दो बेटियां भी है। जिसमें से बुजुर्ग छोटे पुत्र के साथ रहते थे। संपत्ति के चलते पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से ही उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें