फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गए बुजुर्ग का नदी में फिसला पैर, डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के कंजाकोन श्मशान घाट किनारे सरयू नदी के पास गुरुवार को घास काटने गए बुजुर्ग का पैर फिसल जाने से वह नदी जा गिरे और डूबकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोर की मदद से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं, परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के मल्लन सिंह चिलाहोररिया गांव निवासी बदल (60) पुत्र मतई फखरपुर थाना क्षेत्र के कंजाकोन श्मशान घाट के किनारे घास काटने आए थे। घास काटते समय उनका पैर फिसल गया और वह सरयू नदी में जा गिरे और उनकी डूबकर मोत हो गई। लोगों ने बुजुर्ग के डूबने की सूचना पुलिस को दी। फखरपुर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बदल के बेटे ननकू की सूचना पर शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें