फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जुलूस के दौरान मंदिर के शिखर से लड़ाया अलम

Fri, 19 Jul 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर तीन को भेजा गया जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानपारा (बहराइच)। मुहर्रम जुलूस के दौरान कायस्थ टौला स्थित माधवदास नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने अलम को शिव मंदिर के शिखर पर लड़ाया था। जिससे एक समुदाय खासा नाराज था। मंदिर प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंदिर प्रशासन की ओर नानपारा कोतवाली में तहरीर दी गई थी। बताया था कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोहर्रम कमेटी का जुलूस निकाला जा रहा था। तभी देर शाम कायस्थ टोला स्थित मंदिर के शिखर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर आलम को लड़ा कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। मुहर्रम कमेटी और मंदिर कमेटी के बीच रास्ते को लेकर हुए समझौते का उल्लंघन करते हुए एक अलम जबरदस्ती मंदिर की तरफ से निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुहर्रम कमेटी ने भी क्षेत्राधिकारी नानपारा के नाम संबोधित शिकायती पत्र लिखा। बताया कि निर्धारित मार्ग से आलम निकाला जा रहा था। पांच अलम निकल गए थे कि कुछ लोगों द्वारा अराजकता फैलाते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई जो निंदनीय है। कमेटी नानपारा का ऐसे असामाजिक तत्वों से कोई सरोकार नहीं है। क्षेत्र की गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बाबत सीओ नानपारा राहुल पांडेय का कहना है कि मंदिर प्रशासन की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें