फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में महिला अधिकारी ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नशे में हंगामा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब की नशे में हंगामा करने वाली महिला अफसर का है। जिसकी वर्तमान में तैनाती गोंडा जिले में है। पुलिस ने महिला अधिकारी का मेडिकल कराकर उनके पति के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गोंडा जिले में तैनात महिला अफसर का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वीडियो बीते 27 अप्रैल का है। उस दिन महिला अफसर लखनऊ से अपनी कार से गोंडा के लिए आ रही थीं। दावा किया जा रहा है कि उस समय वह काफी नशे में थीं। नशे में होने के कारण वह गोंडा की ओर जाने के बजाय बहराइच की ओर चली गईं और आगे चलकर डिवाइडर से टकरा गईं।
घटना की सूचना जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची। चर्चा है कि जब महिला पुलिसकर्मी उन्हें गाड़ी न चलाने की बात कह रही थी तो अपने पद का रौब झाड़ रही थीं। लगभग घंटों तक बहस चलती रही। बढ़ती बहस को देखते हुए पुलिस ने महिला अधिकारी के पति को सूचना दी। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि नशे में धुत महिला अधिकारी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर उनके पति को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें