फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालिका को नोच कर कुत्ते ने किया जख्मी

Tue, 02 Dec 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल नरगिस।    -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। गांवों में कुत्तों की दहशत बढ़ती जा रही है। पिछले एक महीने में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण इनके हमले का शिकार हो चुके हैं। शनिवार को मटेही कला गांव में एक बालिका पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी नरगिस (10) पुत्री मोहम्मद हासिम बकरी चराने गांव के बाहर गई थी। उसी दौरान एक कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर उसके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। बालिका की चीख सुनकर पहुंचे परिजन उसे तुरंत सीएचसी मोतीपुर ले गए।



सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया कि बालिका के चेहरे पर गहरे जख्म हुए हैं। उसे एंटी रैवीज इंजेक्शन लगाया गया है। बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। अब तक कुत्तों के हमले में आठ से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें