फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते ने सात लोगों को काटा, दहशत

Wed, 04 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल ग्रामीण। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। ग्राम पंचायत सुजौली के तीन गांवों में कुत्ते के हमले से दहशत है। मंगलवार को त्रिलोकी गौड़ी गांव में भैंस पर हमला करने के बाद बुधवार सुबह सात लोगों को काट लिया। ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह दूसरे गांवों में पहुंच गया। इससे लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को त्रिलोकी गौड़ी निवासी काशीराम की भैंस पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। बुधवार सुबह उसने जमुना प्रसाद यादव (45) और श्याम सुंदर यादव के पैर में काट लिया। गांव के मुलायम समेत दो अन्य लोग भी उसके हमले में घायल हुए।

इसके बाद कुत्ता श्रीरामपुरवा गांव पहुंचा, जहां नौ वर्षीय हिमांशी और आकाश को काट लिया। घूरेपुरवा गांव के उमाशंकर भी हमले में घायल हुए हैं। सभी घायलों का पीएचसी सुजौली में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता एक गांव से दूसरे गांव में पहुंच रहा है। इससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने और लोगों को सुरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें