फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, प्राथमिकी

Wed, 04 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। चफरिया गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पति ने फंदा लगाने से मौत होने की बात कही, जबकि मायके पक्ष ने पीटकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी पूनम (28) का विवाह वर्ष 2021 में छोटू के साथ हुआ था। उनके तीन और डेढ़ वर्ष के दो बेटे हैं। मंगलवार को पूनम का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर उनकी मां ज्वाला और भाई समेत अन्य परिजन ससुराल पहुंचे। उन्होंने छोटू पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

पूनम की मां ज्वाला ने आरोप लगाया कि छोटू अक्सर उनकी बेटी की पिटाई कर प्रताड़ित करता था। मंगलवार देर रात भी उसने पूनम को पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन


मां की तहरीर पर पुलिस ने छोटू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रामगोविंद वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें