फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आठ स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पदों पर हुई चिकित्सकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित कई स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से चिकित्सक विहीन थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को आठ स्वास्थ्य केंद्रों में नए चिकित्सक तैनात कर दिए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि पुरैना स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अनुभव खरे, खुटेहना स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अनुष्का सिंह, हुजूरपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. हिमांशु मिश्रा, रमवापुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अशोक राव, कैसरगंज के बदरौली स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. योगेश प्रताप सिंह, जरवल स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुमन, विशेश्वरगंज स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. प्राची मिश्रा, और जौहरा स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अनिल कुमार की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की भी सूची बनाई जा रही है, जहां आवश्यकता अनुसार चिकित्सक तैनात किए जाएंगे, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें