फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर सोमवार देर रात बेड़नापुर बाजार में सीतापुर की ओर से आ रही भारत-नेपाल मैत्री बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठा अधेड़ हीरा लाल (48) गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके दामाद बृजेश मौर्या (26) को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुरजना निवासी बृजेश मौर्या भागवत कथा का सामान खरीदने के लिए सोमवार देर रात अपने ससुर हीरा लाल के साथ बेड़नापुर बाजार जा रहे थे। तभी सीतापुर की ओर से आ रही बस ने अचानक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ससुर हीरा लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी आधे घंटे तक बाधित रहा।

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। पुत्र दीपक ने बताया कि लखनऊ में निजी नर्सिंग होग में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बृजेश को हल्की चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी बेड़नापुर हेमंत सिंह ने बताया कि बस और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है, बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें