फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने को रोजाना घर में करें योग

विज्ञापन
अगैया में योग दिवस पर योगाभ्यास करते एसएसबी के जवान व अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को देखते हुए रविवार को विश्व योग दिवस पर घरों में रहकर लोगों ने योग किया। इस दौरान सांसद, मंत्री व विधायकों ने भी घर में योगाभ्यास कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में फैला हुआ है। केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस बार विश्व योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस पर अबकी बार स्टेडियम, मैदान आदि में हजारों की भीड़ एकत्र नहीं हुई है। छह साल बाद ऐसा मौका पहली बार आया है, जब लोगों ने घरों से ही योग कर निरोग रहने का संदेश दिया है। योग करने में एसएसबी, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक सेवा के अफसर भी पीछे नहीं रहे। योग के साथ कोरोना से बचने का संकल्प लेते हुए दूसरों को भी रोजाना योगाभ्यास का संदेश दिया गया।
सांसद व मंत्री ने किया योगाभ्यास
सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने सिंचाई कॉलोनी मोतीपुर के कार्यालय में रविवार को योगाभ्यास किया। जबकि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने अपने आवास पर पुत्र गौरव और सौरभ वर्मा के साथ योग किया। इसी तरह भाजपा कार्यालय में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने योग किया। वहीं मिहींपुरवा के बोझिया में ग्राम प्रधान शिवसागर की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया। उधर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 1050 परिवारों में योग व प्राणायाम किया गया। जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़ ने बताया कि नगर की 21 बस्तियों में लगने वाली शाखा के माध्यम से भी योग किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने किया योग
सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भी रविवार को बटालियन परिसर में योग किया। नानपारा के अगैया चौराहा स्थित 42 वीं और 59 वीं बटालियन में कमांडेंट उदय प्रताप सिंह चौहान व प्रवीण कुमार की अगुवाई में जवानों ने योग की विभिन्न प्रक्रियाओं को कर सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उधर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजलि अग्रवाल की देखरेख में योग प्रशिक्षिका निधि द्विवेदी ने छात्राओं को अनुलोम, विलोम, पदमासन आदि कराया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक राजेश पाल रावत, अंकिता कश्यप, जया त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
योग में कंचन ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 18 जून से देवीपाटन मंडल के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा जनपदों में संचालित योग केंद्र के छात्र-छात्राओं के बीच कराया जा रहा है। मंडल संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर समूह बनाकर कराई गई। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर टीम प्रत्येक जनपदों से तीन-तीन प्रतिभागी विजयी रहे, जिनके बीच 20 जून को मंडलीय प्रतियोगिता हुई। मंडलीय प्रतियोगिता में सीनियर टीम से रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान बख्शीपुरा बहराइच की छात्रा कंचन मिश्र को प्रथम स्थान तथा इसी विद्यालय की छात्रा पूजा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। श्रावस्ती जनपद के एपीएम सनराइज लघु माध्यमिक विद्यालय के योग छात्र कृष्णकांत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर टीम की प्रतियोगिता में रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान बख्शीपुरा बहराइच के योग छात्र श्रेष्ठ मिश्र को प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोंडा के योग छात्र किशन मिश्र को द्वितीय स्थापन व सुशांत मिश्र बहराइच को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें