फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेवली आदमपुर तटबंध का डीएम ने किया निरीक्षण, स्पर की गुणवत्ता जानी

Tue, 06 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
आदमपुर रेवली तटबंध का निरीक्षण करतीं डीएम। 
विज्ञापन
बहराइच। जरवल विकासखंड स्थित रेवली आदमपुर तटबंध का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाघराघाट पर बन रहे स्पर की गुणवत्ता जांच का निर्देश देते हुए समय से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम मोनिका रानी अधिकारियों को कार्य में लगे ठेकेदारों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के मोबाइल नंबर सहेजने को कहा। साथ ही आरईडी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, एमबी, परक्यूपाइन आदि की जांच करने को निर्देशित किया। डीएम ने बाढ़ से पूर्व सभी पशुओं का टीकाकरण करने, आवश्यकतानुसार बालू भरी बोरियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीएम ने तटबंध पर मौजूद स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी दिनचर्या व खेती आदि के बारे में जानकारी ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें