फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीएम ने रैन बसेरों में महिला सुरक्षाकर्मी तैनाती के दिए निर्देश

Fri, 13 Dec 2024 05:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार की रात को रैन बसेरा का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बुधवार की रात डीएम मोनिका रानी ने शहर में संचालित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, गद्दों के नीचे पुआल डालने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


डीएम सबसे पहले रोडवेज स्थित रैन बसेरा पहुंची। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में प्रकाश के बेहतर इंतजाम न मिलने पर डीएम ने इसे सही करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही महिला कक्ष में महिला सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगाए जाने का आदेश दिया। रेलवे स्टेशन पर स्थापित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईओ प्रमिता सिंह को इंसुलेशन के लिए गद्दों के नीचे पुआल बिछवाने का निर्देश दिया। साथ ही रैन बसेरे के बाहर रैन बसेरे का बोर्ड लगवाने का आदेश दिया। डीएम ने मेंडिकल कॉलेज में स्थापित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार सदर अनिरूद्ध कुमार यादव, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें