फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दुकानदारों ने रोका लखीमपुर हाईवे पर डिवाइडर निर्माण

Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर नैनिहा मंडी के पास होने वाले हादसों को देखते हुए एनएचएआई ने लेकर सोमवार को डिवाइडर का निर्माण शुरु कराया। इसकी जानकारी होते मंडी के दुकानदार जमा हो गए और विरोध करते हुए काम रोकवा दिया।
विज्ञापन


नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर नैनिहा के पास लगने वाली मंडी के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते अक्सर हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते एनएचएआई ने सोमवार से मंडी के पास सड़क पर डिवाइडर निर्माण शुरु करवाया। इसकी जानकारी होते ही दर्जनों दुकानदार एकत्र हो गए। उन्होंने डिवाइडर बनाने का विरोध करते हुए काम रोकवा दिया। इस दौरान दुकानदारों ने डिवाइडर पर 15 स्थानों पर कट बनाकर रास्ता देने की मांग की। इसकी जानकारी होने पर थाना प्रभारी दद्दन सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को शांत कराया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि नैनिहा मंडी के पास होने वाले हादसों को देखते हुए डिवाइडर बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें