फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव हटे, कार्यकारिणी भंग

Mon, 18 Jan 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच के सपा जिलाध्यक्ष पद से रामतेज यादव को हटा दिया है। बहराइच की सपा कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई है।
विज्ञापन


इस आशय का पत्र डीएम के कैंप कार्यालय स्थित आवास पर सोमवार देर शाम लखनऊ से फैक्स से भेज दिया गया है। वहीं, नए सपा जिलाध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। चार कार्यकर्ताओं के नाम की चर्चा है।

सपा जिलाध्यक्ष रामतेज पर जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना के शपथ ग्रहण समारोह के दिन से ही प्रांतीय नेतृत्व की तलवार लटकने लगी थी।

हुआ यह था कि शपथ ग्रहण समारोह में 14 जनवरी को पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को आमंत्रित किया गया था। इस मंच पर पूर्व विधायक ने भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़े थे और सपा सरकार की नीतियों को कोसते हुए सरकार की कार्यशैली को निशाने पर लिया था।
विज्ञापन


इस मंच का संचालन सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव कर रहे थे। इसकी रिपोर्ट उसी दिन लखनऊ पहुंच गई थी, जिसके चलते रामतेज को जिलाध्यक्ष के पद से हटाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

तीन दिन तक चली कशमकश के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को रामतेज को तत्काल पदमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

सूत्रों की मानें तो कई नेताओं की लखनऊ में मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सामने परेड भी हुई है, जिसमें मंच पर मौजूद अन्य को सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें