फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ व लखनऊ की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
बहराइच में घंटाघर चौराहे पर अलीगढ़ व मऊ की घटना को देखते हुए बैठक कर चर्चा करते डीएम व एसपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अलीगढ़ व लखनऊ में भड़की हिंसा और प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन सोमवार रात से ही अलर्ट हो गया। डीएम व एसपी की अगुवाई में रात से ही चौकसी बरती जाने लगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जगह-जगह मुस्तैद दिखाई दी।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए जाने के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। सोमवार को अलीगढ़ और लखनऊ में उग्र प्रदर्शन होने के बाद जिले में भी जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। रात 10 बजे से ही जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर की अगुवाई में पूरे नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी।
इस दौरान डीएम और एसपी ने घंटाघर पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र के प्रदर्शन करने वाले सभी संगठनों पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, सीओ सिटी टीएन दूबे, नगर कोतवाल सर्वेंद्र नाथ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मंगलवार की सुबह से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दिया। नगर में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें